बरेली

मौज, मस्ती के साथ मनाया गया बरेली में नए साल के जश्न

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर भर में नए साल के जश्न ने ठंड का घमंड तोड़ दिया। यूं तो जश्न का दौर शाम से ही शुरू हो गया था, लेकिन आधी रात को जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां आपस में मिलीं- फिजा में हैप्पी न्यू ईयर गूंज उठा। आसमान आतिशबाजी से सतरंगी हो गया। माहौल की गर्माहट से सर्दी दूर भाग गई। नए साल के स्वागत में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। देर रात तक युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे। एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने का सिलसिला भोर तक चलता रहा।
बरेली क्लब सहित शहर के विभिन्न होटलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम में लोग नए साल के स्वागत की मस्ती में डूबे रहे। बुधवार को सुबह से ही नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे शहरवासी शाम होते ही होटलों और क्लब में एकत्र होने लगे थे। इसके बाद जश्न का दौर रात्रि 12 बजे तक चलता रहा।
प्रमुख कार्यक्रम शहर के बरेली क्लब के नाम रहा। युवाओं की टीम और दंपती भी थिरकते नजर आए। नए साल के स्वागत में ऐसा माहौल बना कि सर्दी काफूर हो गई। देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा।
सेल्फी का क्रेज सबके सिर चढ़कर बोला। लोगों ने जश्न की सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, बल्कि वीडियो भी खूब शेयर किए। बैंड और डीजे की धुन पर थिरकने का सिलसिला तड़के तक चलता रहा। शहर के अन्य प्रमुख होटलों में भी देर रात तक मस्ती चली।
व्हाट्सएप और फेसबुक आदि सोशल साइट्स पर भी बधाइयों का दौर जारी रहा। बरेली क्लब में हुए कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरदीप प्रीतपाल सिंह, गुरबचन सिंह चावला उर्फ राजा चावला, विजय कपूर, मनीष सहगल आदि मौजूद रहे।
पत्रकारों ने भी मनाया जश्न
उपजा प्रेस क्लब में भी पत्रकारों ने भी ने साल का जश्न बड़ी ही हंसी खुशी के साथ मनाया गया। इसमें मुख्य रूप से दैनिक भास्कर के मुकेश तिवारी,कार्यालय प्रभारी पुत्तन सक्सेना, वीरेंद्र  अटल, न्यूज़ इंडिया वन के बरेली हैड एवं वरिष्ठ पत्रकार अनुरोध भारद्वाज, कलम बरेली के संपादक निर्भय सक्सेना, न्यूज़ 24 के बरेली हैड नीरज आनन्द, डीडी न्यूज़ केवीरेंद्र अटल, राजेश सक्सेना, स्वतंत्र चेतना के जिला संवाददाता विजय सिंह व अन्य चैनलों व अखबार के रिपोर्टर ललित कुमार, शुभम ठाकुर सुयोग्य सिंह , अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button