नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक के रख-रखाव कार्य के चलते विजरौठा यार्ड में स्थित रेलवे गेट संख्या 339 को सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह गेट 14 से 16 फरवरी 2026 तक बंद रहेगा। कार्यालय वरिष्ठ खंड अभियंता रेलपथ उत्तर ललितपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार रेलवे गेट संख्या 339 (किमी 1067/14-16) पर रेलवे ट्रैक में स्लीपर बदलने का कार्य किया जाना है। इसके चलते 14 फरवरी को सुबह 8 बजे से लेकर 16 फरवरी की शाम 7 बजे तक उक्त गेट से सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। बताया गया है कि यह समपार दौलता ग्राम से विजरौठा ग्राम को जोड़ता है। गेट बंद रहने की अवधि में वाहन चालकों को किमी 1067/23-25 पर स्थित पुल से होकर आवागमन करना होगा, जिसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया है। रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन से आह्वान किया गया है कि निर्धारित अवधि में आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे विभाग ने लोगों से अपील की है कि गेट बंद रहने की अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और सहयोग प्रदान करें।