कसमार का एकमात्र शनिदेव मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर भक्त जनों से सहयोग की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो ।
बोकारो । कसमार पेटरवार मुख्य सड़क के बीच बेमरोटांड़ गांव में कसमार प्रखंड क्षेत्र का एकमात्र शनिदेव मंदिर निर्माण कार्य जारी है। मंदिर निर्माण के संस्थापक तथा मंदिर के पुजारी ने क्षेत्र के भक्त जनों से बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करने की अपील किए हैं। मंदिर में हर एक शनिवार को पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किए जाते हैं। इस पूजा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल होते हैं। प्रत्येक शनिवार को मंदिर समिति की ओर से प्रसाद स्वरूप खिचड़ी या खीर का भक्तों के बीच श्रद्धा के साथ वितरण किया जाता है। मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति हेतु भक्तजनों से यथाशक्ति तथा भक्ति के अनुसार आर्थिक सहयोग की अपील किया गया है। मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक सेड निर्माण रंग रोगन का कार्य बाकी है जिसमें लाखों की लागत बताया गया है। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर कसमार से पेटरवार या पेटरवार से कसमार आते जाते हैं। प्रत्येक राहगीर शनिदेव मंदिर के पास से गुजरते वक्त शिश जरूर मंदिर की और नवाते हैं और प्रणाम कर सुख शांति की प्रार्थना करते हैं। मंदिर समिति ने इन सभी राहगीर भक्तों से भी सहयोग की अपील किए हैं। मंदिर के आगे स्थित पीपल पेड़ जहां भक्तजन पूजा पाठ करते हैं वहीं पर दानपेटी भी रखा रहता है जिसमें दान अवश्य करने की अपील किए गए हैं। शनि देव जी महाराज अपने सभी भक्तों का शुभ और मंगल जरूर करते हैं।



