लखीमपुर

सिकंद्राबाद चौकी के हेड कांस्टेबल जय प्रकाश राय बने उपनिरीक्षक

सीओ व थानाध्यक्ष ने लगाए स्टार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखीमपुर-खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र की सिकंदराबाद चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल जय प्रकाश राय के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर सीओ मितौली यादवेंद्र यादव एवं थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया।
पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपनिरीक्षक जय प्रकाश राय को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के भाव से कार्य करने का संदेश दिया। सहकर्मियों ने भी मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
उपनिरीक्षक बने जय प्रकाश राय ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
पदोन्नति समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button