
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल के इस्माइलपुर रोड बीएसएनल एक्सचेंज के पास शिव परिवार और राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई और मंदिर मे स्थापना की जिसमें प्रातः 8:00 बजे कलश यात्रा नगर भ्रमण करवाया गया। 101 कलश को लेकर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वह सुबह 9:15 हवन किया जिसमें 11 जोड़े बैठकर संपूर्ण आहुति दी हवन के बाद मूर्ति स्थापना पंडित परशुराम के द्वारा की गई इसके बाद 12:15 बजे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कॉलोनी वासी महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इस मौके पर बहादुर सिंह मानसिंह जांगिड़ प्यारेलाल धरमवीर वीरेंद्र चौधरी रोहितास चौधरी ,राहुल सचिन रोहित विपिन विनय सचिन यश पुनीत जांगिड़ गोरधन यादव फतेह सिंह भारत मिस्त्री योगेश मिस्त्री सावरमल दीपचंद एवं समस्त कॉलोनी वासियो का सहयोग रहा।


