पाकुड़

बंधन बैंक से निकासी की कैश, जाम में फंसे व्यक्ति की बाइक की डिक्की से ले उड़े अज्ञात चोर

Unidentified thieves stole cash withdrawn from Bandhan Bank from the trunk of a man stuck in a traffic jam.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखण्ड के झिकरहटी पश्चिम निवासी नूर इस्लाम के साथ गुरुवार को दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात घटित हुई। नूर इस्लाम के अनुसार, वे बंधन बैंक से 1 लाख 32 हजार रुपये की नकद निकासी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे पाकुड़ हिरण चौक बायपास रोड स्थित केरोसिन तेल टंकी के पास पहुंचे, तो वहां सड़क पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई थी।बताया गया कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी, जिसके कारण नूर इस्लाम अपनी बाइक को बहुत धीमी गति से आगे बढ़ा रहे थे। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर उचक्कों ने उनकी बाइक की डिक्की का लॉक खोलकर उसमें रखे सारे रुपये उड़ा लिए।कुछ देर बाद जब नूर इस्लाम ने अपनी डिक्की खोली तो वे हैरान रह गये, सारा पैसा गायब था। उन्होंने तुरंत आस-पास खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित नूर इस्लाम ने बताया कि उन्होंने पाकुड़ थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने कहा, “मेरी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द चोर को पकड़कर उचित कार्रवाई करे और मेरे पैसे वापस दिलाने में सहयोग करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button