भरत पुर
प्रतीक्षालय कक्ष बना जर्जर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। भुसावर के मुख्य बस स्टैण्ड वैर सडक मार्ग पर पिछले काफी समय से बसों की प्रतिक्षा करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए यात्री प्रतिक्षालय बनाया गया है। जिसकी समय समय पर सार संभाल नही होने के कारण वह अपना अस्तित्व खोने को मजबूर है। वहीं प्रतिक्षालय क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे यात्री डर और भय के माहौल में बैठने को मजबूर हैं। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों ने नगरपालिका सहित उपखण्ड अधिकारी से क्षतिग्रस्त प्रतिक्षालय भवन को सही करवाने को लेकर अपील की है।



