ललितपुर

ट्विनिंग प्रोग्राम से बच्चों ने सांझा किए बेहतर शैक्षणिक अनुभव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ब्लॉक बार के ग्राम सेमरा स्थित और पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय डगराना में ट्विनिंग स्कूल प्रोग्राम का आयोजन किया। पीएम श्रीस्कूल के प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकारी और प्राईवेट विद्यालयों के बीच जुड़ाव और अनुभव सांझा करने के लिए है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। हॉली फैमिली स्कूल की उप प्रधानाचार्या ज्योति सिस्टर ने बच्चों को विद्यालय में लाइब्रेरी, साइंस लैब, कम्प्यूटर लैब का भ्रमण कराया। साथ ही सत्यम गुप्ता ने बच्चों के साथ कक्षाओं में बैठाकर शिक्षण कराया। विद्यालय में पार्क, विद्यालय कोरिडोर में लगे हुए चित्रों, बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्टरों को देखा। बच्चों ने अपने विचार सांझा कर बताया कि उन्हें नए दोस्त मिले और उन्होंने बहुत कुछ सीखा। प्रिंसिपल फादर जॉन्सन मैन्यूवल ने शासन के इस युगमन प्रोग्राम की सराहना कर बच्चों को पढ़ाई में नई नई जानकारियां दीं। इस दौरान कैथलीन सिस्टर, सेल्वी सिस्टर, बेबी राजा, साधना जोसेफ सहित समस्त स्टाफ एवं पीएमश्री डगराना से रोहित सिंह राजपूत, विजय पस्तोर, भगवानदास अध्यापक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button