रांची में ‘सफदर ईमाम फाउंडेशन’ द्वारा लाइब्रेरी कम स्टडी सेंटर का शुभारंभ
Safdar Imam Foundation inaugurates Library cum Study Centre in Ranchi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। 15 फरवरी 2026 को राजधानी रांची के आहेअन मंजिल, गुलज़ार रोड, इटकी में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए Safdar Imam Foundation द्वारा लाइब्रेरी कम स्टडी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री Deepika Pandey Singh, मंत्री Shilpi Neha Tirkey एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव Tanveer Alam मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित और संसाधनयुक्त अध्ययन स्थल की अत्यंत आवश्यकता है। यह लाइब्रेरी कम स्टडी सेंटर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में सशक्त बनाएगा। मंत्री Deepika Pandey Singh ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। वहीं Shilpi Neha Tirkey ने कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने में सहायक होगी। Tanveer Alam ने फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए नई दिशा और ऊर्जा का प्रतीक बताया। लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, साहित्य और अकादमिक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए शांत एवं अनुशासित अध्ययन कक्ष की व्यवस्था की गई है, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपनी तैयारी कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। फाउंडेशन ने इस अवसर पर संदेश दिया— , A place for study, A space for silence, A centre for, knowledge, चलो पढ़ें। सपने गढ़ें। आगे बढ़ें।



