
हवन यज्ञ और व्याख्यान का हुआ कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। कस्बे में आज रविवार को महाशिवरात्रि और महर्षि दयानन्द सरस्वती ऋषि बोधोत्सव पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया (जो अक्सर इसी अवधि में आता है) के अवसर पर आर्य समाज द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गं जैसे पुरानी सब्जी मण्डी, सर्राफा बाजार और पुरानी अनाज मण्डी आदि मार्गों से होकर प्रभातफेरी निकाली गई जो जहां आर्य समाज में सुबह वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान प्रभातफेरी में शामिल आर्य समाज के सदस्य संरक्षक बैध दिनेश चन्द पाण्डेय, प्रधान राजेंद्र प्रसाद मित्तल, उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द शर्मा एवं नित्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में आर्य समाज की बेटियां, महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए श्रद्धालुओं भारत माता, भगवान राम, श्री कृष्ण और महर्षि दयानन्द सरस्वती के जयकारों से भक्तिमय माहौल के साथ जयकारों के साथ भजन, कीर्तन की गूंज से समुचा भुसावर कस्बा गूंजायमान हो गया। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में वैदिक ज्ञान और संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है। यह आयोजन आमतौर पर आर्य समाज के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें वैदिक सिद्धांतो को सर्वोपरि माना जाता है। वहीं आर्य समाज में वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि ऋषि बोधोत्सव का राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। और ऋषि दयानंद सरस्वती के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया वहीं महाशिवरात्रि महा पर्व का महत्व समझाया गया। वहीं इस आयोजन का उद्देश्य महर्षि दयानन्द सरस्वती के वैदिक विचारों, समानता, स्त्री शिक्षा और सामाजिक सुधारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।


