झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर में 1 लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं पिलानी। निकटवर्ती गांव बनगोठड़ी में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर समाजसेवी चन्द्रभान बांगड़वा ने एक लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॉल साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां, उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, प्रभारी प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां ने स्वागत किया। समाजसेवी राजेन्द्र सिहाग एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने तेजाजी मन्दिर के लिए घोषणा करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का तन मन धन से सहयोग मिल रहा हैं।



