पाकुड़

पाकुड़िया प्रखण्ड में विकास योजनाओं की कार्य प्रगति पर समीक्षा बैठक

Review meeting on the progress of development schemes in Pakuria block

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में प्रखण्ड क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना एवं मनरेगा सहित अन्य प्रमुख विकास योजनाओं की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि योजना लक्ष्यों के अनुरूप समय पर उपलब्धि हासिल की जा सके। साथ ही उन्होंने मैपिंग, विकास कार्यों के विभिन्न अवयवों और संबंधित प्रक्रियाओं की भी विस्तृत समीक्षा की और कहा कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करे। बैठक में पंचायत सचिव, जेई एवं संबंधित कर्मियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक के माध्यम से प्रखंड में विकास योजनाओं के समग्र निष्पादन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गये। बैठक में बीपीआरओ, बीपीओ, जी, जेई , पंचायत सचिव व रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button