सिंगरौली

परसौना नौगई में तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी बाइक सवार को टक्कर

जनपद सदस्य हर्षित सिंह रिशु ने उपचार के लिए पहुंचाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। परसौना नौगई में अभी-अभी एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रजमिलान जनपद सदस्य हर्षित सिंह रिशु तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को अपने वाहन से नजदीकी उपचार केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बोलेरो वाहन तेज गति से चल रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button