झुंझुनू
ड्रीमगर्ल के नाम से विख्यात मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी से सुरेश मीणा किशोरपुरा ने की मुलाकात
कलयुग के आराध्य देव श्याम बाबा की प्रतिमा की भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। राजस्थानी फिल्म अभिनेता एवं आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने शनिवार को बालीवुड एक्ट्रेस हेमा-मालिनी का से मुलाकात कर श्याम बाबा की प्रतिमा भेंट की। हेमा-मालिनी का उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र में पहली बार आगमन हुआ है। सुरेश मीणा किशोरपुरा ने हेमा-मालिनी को शेखावाटी के कई धार्मिक तीर्थों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने मालिनी से फिर से आने का आग्रह किया है। एक्ट्रेस को देखने ओर फोटो सेशन के लिए नौजवानों की भीड़ उमड़ पड़ी पर एक्ट्रेस ने मना कर दिया जिससे युवा निराश होकर लौट गए ।


