बोकारो

बजरंगबली मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन संपन्न

भक्तों ने कतारबद्ध हो प्राप्त किए प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

बोकारो । कस्टमर चौक स्थित श्री श्री संकट मोचन बजरंगबली मंदिर में मंगलवार को संध्या भयभीत भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी श्री अविनाश चौबे एवं नितेश कुमार चौबे के द्वारा वीर बजरंगबली की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किए गए तत्पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया प्रसाद प्राप्त करने सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। यहां इस मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। भंडारे के आयोजन में अमित जायसवाल विष्णु जायसवाल लक्ष्मण प्रजापति आदर्श ठाकुर संजय प्रजापति दिगंबर प्रजापति हरि प्रजापति अशोक प्रजापति पवन कपरदार गणेश करमाली काजल गोस्वामी शशि भूषण प्रजापति दीपक ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी तरह खैराचातर बजरंगबली मंदिर में संध्या में पूजा अर्चना के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किए गए। यहां भी इस मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को संकट मोचन श्री श्री बजरंगबली की पूजा अर्चना के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन होता है। भंडारे के आयोजन में आदेश जायसवाल रामसेवक जायसवाल सहित दैनिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button