बरेली

राजश्री कालेज में बी0टेक0 का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

कम्प्यूटर साइंस की शुभांशी शर्मा रहीं अव्बल                                                

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  में डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ उ0प्र0 द्वारा संचालित बी0टेक0 पाठ्यक्रम का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसका परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्थान के चेयरमैन  राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभी सफल छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गये परीक्षा परिणामों में कम्प्यूटर साइंस में शुभांशी शर्मा ने 92.00 प्रतिशत अंक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भगवत सरन ने 90.70 प्रतिशत अंक एवं इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी में कुशाग्री चांडक ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त कम्प्यूटर साइंस में राधेश्याम ने 87.4 प्रतिशत, दिव्यांशी ने 86.50 प्रतिशत, आई0टी0 में सोनू ने 87.00 प्रतिशत, गौरव राठौर ने 86.90 प्रतिशत, मैकेनिकल में अंशिका ने 86.00 प्रतिशत, लोकेश कुमार ने 84.00 प्रतिशत, कुलदीप ने 79.00 प्रतिशत, आशीर्वाद मौर्य ने 78 प्रतिशत एवं गायत्री देवी ने 77.00 प्रतिशत के परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहे।
सभी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय राजश्री संस्थान के अधिकारीगणांओं के कुशल प्रबंधन एवं शिक्षकगणो के मार्गदर्शन को दिया। सफलता के इस अवसर पर संस्थान के डीन प्रो0 साकेत अग्रवाल, निदेशक प्रो0 पंकज कुमार शर्मा, प्रो0 अनिल कुमार, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, डॉ0 रूचिन जैन, डॉ0 रामगोपाल वर्मा, डॉ0 स्वतन्त्र गुप्ता व मिस अनामिका ने छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button