बेतुल

बैतूल ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने अमृतसर में लिया नशामुक्ति उपचार का प्रशिक्षण

10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर गए छात्र-छात्राओं ने रिहेब सेंटर में जानी नशे की सच्चाई

नवजीवन ड्रग काउंसलिंग सेंटर में विद्यार्थियों ने समझी नशे से जंग की पूरी प्रक्रिया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भारत भारती जामठी, बैतूल के द्वितीय वर्ष सत्र 2023-2024 के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अमृतसर के गौनसाबाद स्थित नवजीवन ड्रग काउंसलिंग एवं रिहेबिलिटेशन सेंटर का शैक्षणिक अवलोकन किया। यहां उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों का उपचार किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से किया जाता है और रिहेबिलिटेशन की प्रक्रिया किस प्रकार संचालित होती है। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे से जंग जीत चुके लोगों से चर्चा कर उनके अनुभव भी सुने, जिससे उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
यह शैक्षणिक भ्रमण अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल तथा प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संदीप खाकरे एवं डॉ. अमित श्रीवास्तव विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे भ्रमण का मार्गदर्शन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button