बेतुल

बैतूल महिला वर्ग में जबलपुर चैंपियन, पुरुष में इंदौर ने मारी बाजी

जेएच कॉलेज की मेजबानी में संपन्न हुई राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन पिट्टू प्रतियोगिता

रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ समापन समारोह
सेमीफाइनल से फाइनल तक दिखा खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल
मुख्य अतिथि आदित्य शुक्ला ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जेएच कॉलेज की मेजबानी में आयोजित महिला एवं पुरुष राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन पिट्टू प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदित्य शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि अतीत पवार और विकास प्रधान उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि आदित्य शुक्ला ने दोनों विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि पिट्टू जैसे पारंपरिक खेल में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट तकनीकी कौशल देखने को मिला। विशिष्ट अतिथि अतीत पवार और विकास प्रधान ने भी विजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ मीनाक्षी चौबे ने महिला और पुरुष वर्ग की विजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन प्रतिवेदन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी के डॉ. के सी राउर ने प्रस्तुत किया, जबकि आभार वक्तव्य क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीलिमा पीटर ने दिया।
– महिला वर्ग में जबलपुर ने जीता खिताब
महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में इंदौर ने छिंदवाड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में जबलपुर ने सागर को पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया। इंदौर और जबलपुर के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में जबलपुर ने जीत दर्ज कर महिला राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन पिट्टू प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि इंदौर की टीम उपविजेता रही।
– पुरुष वर्ग में इंदौर बना चैंपियन
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में इंदौर ने भोपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में जबलपुर ने उज्जैन को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला इंदौर और जबलपुर के बीच बेहद रोमांचक रहा। निर्णायक मुकाबले में इंदौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबलपुर को पराजित किया और पुरुष वर्ग का राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालयीन पिट्टू खिताब अपने नाम कर लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button