भरत पुर
मुस्कान संस्था ने सार्वजनिक स्थानों पर लगवाईं बैंच
राहगीरों, बुजुर्गों और महिलाओं को बैठने की मिलेगी सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। कस्बे में छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में जनसहयोग द्वारा संचालित मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा आयोजित अपने 12 प्रकल्पों में एक अध्याय और जोड़कर की एक मिसाल पेश करते हुए राहगीरों, बुजुर्गों और महिलाओं को बैंच पर बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं मुस्कान एक पहल संस्था के संयोजक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में सार्वजनिक स्थानों जैसे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,शहरकी उद्यान,खिरकारी स्थित भगत राज मन्दिर,सलैमपुर खुर्द सड़क मार्ग पर हाथीवान, मोक्षधाम में दो दर्जन बैंच और वस स्टैण्ड आदि स्थानों पर मुख्य रूप से बुजुर्गों और महिलाओं और विभिन्न कार्यो से आने जाने वाले लोगों को सुस्तानें (बैठने) को लगवाकर आमजन की राहत पहुंचाई गई है। वहीं उन्होंने बताया कि जनसहयोग द्वारा संचालित मुस्कान एक पहल संस्था समय समय पर विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 7 वर्षों से अनवरत जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन सुबह शाम भोजन उपलब्ध करवाना, गरीब बेटी की शादी में सहयोग, पक्षियों के लिए दाना पानी, जरूरतमंद लोगों को वस्त्रो का वितरण, पहली रोटी गाय को,गार्मियों में शीतल जल मन्दिर आदि सहित विभिन्न सार्वजनिक कार्य किए जा जाते हैं। वहीं मुस्कान एक पहल संस्था के संयोजक अरविन्द मित्तल ने बताया कि मुस्कान एक सहल संस्था द्वारा एवं जनसहयोग द्वारा शीघ्र ही पक्षियों के आवास के लिए एक विशालकाय पक्षी घर का निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत 05 (पांच) लाख रुपए एकत्रित किए जा रहे हैं।जिसका पक्षी घर का सम्भवतः मार्च माह में निर्माण पूर्ण रूप से होकर दाना पानी की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाईं गई बैंचों के मुख्य सहयोगी अनिल मित्तल,सुयश,कान्तादेवी, सुबोध, दीपक एवं गजेन्द्र चौहान रहे वहीं लोकेश, दिलीप आदि भी मौजूद रहे जिन्होंने अपनी विद्वत्ता देते हुए कहा कि यह पुनीत कार्य भुसावर उपखण्ड क्षेत्र को अधिक स्मार्ट और राहगीरों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।



