बरेली

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा 12 अक्टूबर को

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कायस्थ चेतना मंच की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशाल शोभायात्रा का आयोजन 12 अक्टूबर रविवार को किया जा रहा है। शोभायात्रा शाम चार बजे बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से शुरु होगी तथा गुद्दड़ बाग के श्री चित्रगुप्त मंदिर पर विश्राम होगा।
सिविल लाइंस के होटल ओबराय आनंद में एक प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि 18 वर्ष से कायस्थ चेतना मंच इस परंपरा का निर्वाहन कर रहा है। भगवान श्री चित्रगुप्त जी अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति हैं। हर मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा उन्हीं के पास रहता है, इसी के आधार पर जीवन के सुख दुख के निर्णय होते हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त जी समस्त समाज के पूज्यनीय हैं, उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के लिए 12 अक्टूबर रविवार को शाम चार बजे सभी लोग बाबा त्रिबटी नाथ के परिसर में एकत्र होंगे। इसके बाद धूम धाम से भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को निकाला जायेगा। यात्रा को भगवान के स्वरूप व विभिन्न झांकियों आदि के आकर्षण के साथ सजाया गया है। धर्मकांटा से लल्ला मार्केट, कोहाड़ापीर होते हुए यात्रा लगभग साढ़े सात बजे तक गुद्दड़ बाग के श्री चित्रगुप्त मंदिर पर पहुंचेगी। यात्रा में कई गणमान्यजन भी मौजूद रहेंगे तथा बाहर से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने समस्त समाज सर्व समाज से अपील की कि वह शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हों।
इस अवसर पर  . संस्था के संरक्षक एवं संयोजक डॉ पवन सक्सेना महासचिव अमित सक्सेना बिंदु कोषाध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना महिला अध्यक्ष अनीता मुकेश उपाध्यक्ष चमन सक्सेना संगठन मंत्री वी के सक्सेना. निर्भय सक्सैना अविनाश सक्सेना अखिलेश सक्सेना भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button