राजस्थान

माकपा की तहसील कमेटी की बैठक सम्पन्न

सरकार के अनेक जनविरोधी निर्णय पर होगा बड़ा आन्दोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बावड़ी। भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी तहसील कमेटी खण्डेला की अतिआवश्यक बैठक रीगंस कार्यालय में तारा धायल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सरकार की जन विरोधी नीति, जनविरोधी बजट व मनरेगा कानून को समाप्त करने व अमेरिका से की गई ट्रेड डील के विरोध में,बिजली,और बीज विद्येयक के विरोध में बड़ा आन्दोलन करने का फैसला लिया गया है।माकपा के राज्य कमेटी सदस्य व पर्यवेक्षक के रूप पधारे कामरेड हरफूल सिंह ने बताया कि दो मार्च को सीकर की कृषिउपज मंडी में किसान ,मजदूर व आम जनता की बड़ी मीटिंग होगी। 24 फरवरी को गंगानगर से किसानों का जत्था चलकर बीकानेर, चूरू, डीडवाना होता हुआ 2 मार्च को सीकर की कृषिउपज मंडी में बड़ी आम सभा में पहुँचेगा। जिसको सीकर सासंद कामरेड अमराराम सहित अनेक केन्द्रीय नेता सम्बोधित करेंगे। 25 फ़रवरी से खण्डेला के गावों में, ढाणियो व कस्बों में जनजागरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में 2 मार्च को सीकर कृषिउपज मंडी विशाल आम सभा में पहुंचने की अपील की जायेगी। इसके बाद जत्था जयपुर की ओर कूच करेगा। फिर भी सरकार जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लेती है तो 24 मार्च को दिल्ली में संसद पर बड़ी रैली करने के लिए खण्डेला क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में भाग लेगें। यह भी निर्णय लिया गया है कि पार्टी के सदस्यता में ग्राम कमेटियों को टार्गेट दिया गया है। तथा पंचायत चुनावों और नगर निकाय चुनावों में भी पार्टी चुनाव लडने का निर्णय लिया गया है।
आज की बैठक में कामरेड सुभाष नेहरा, सूरजभान धायल, भूदाराम बगडिया, केशाराम धायल, बीरबल बगडिया, रामेश्वर लापुआ, सागर मल धायल, सुरेन्द्र खोखर, एडवोकेट सीताराम पावण्डा, दीपचंद बाजिया, हरलाल सिंह, सागर मल बगडिया, मोहन लाल लाम्बा सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button