बागपत
बच्चों युवाओं ने मिलकर कहा, हैप्पी बर्थडे बागपत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत – ग्राम ट्यौढी में युवाओं एवं बच्चों ने मिलकर जनपद बागपत के 28वें जन्मदिन का केक काटकर उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों को आंगनवाड़ी सहायिका राकेशो देवी ने जनपद बागपत के इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाओं और रोचक किस्सों से अवगत कराया। मौके पर कशिश, वाशु, विपिन, नीतीश भारद्वाज, अनीता देवी, सत्यपाल सिंह, विकास, खुशी आदि मौजूद रहे।



