रीगंस की धागा मील मजदूर यूनियन सीटू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बावड़ी। राजस्थान के सीकर जिले के रीगंस कस्बे में मील के गेट के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। भिवाडी के खुशखेडा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड में मरे मजदूरों के लिए राज्य की भाजपाई सरकार को दोषी मानते हुए। सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया। आरएसडब्ल्यूएम मील मजदूर सुबह सात बजे मील गेट पर इकठ्ठे होकर भजनलाल शर्मा का पुतला लेकर आक्रोश रैली के रूप में भगतसिंह सर्किल पहुँचकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। मजदूरों को प्रत्येक मजदूर परिवारों को एक करोड रूपये मुआवजा देने की मांग कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नारे बाजी कर आक्रोश जताया।
इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष दीपचंद बाजिया, सूरजभान धायल,किसान सभा के तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल, श्रवण कुमार ,सुरेन्द्र कुमार, अनिल शर्मा, राज कुमार ,शमशेर पाण्डेय, महादेव सिंह, धूडाराम, बनवारी लाल, संतोष पाण्डेय, संदीप कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।




