साहेबगंज

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Jharkhand Mukti Morcha's central secretary and spokesperson Pankaj Mishra gave this information in a press conference.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड विधान सभा के विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला किया।उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने जनता को ठगा है।रेल ओवर ब्रिज के बारे में उन्होंने कहा कि रेल अंडरपास की घोषणा की गई थी पर सरकार के पांच साल बीतने के बाद भी कोई कार्ययोजना नहीं बनी।दिशा की बैठक में पता चला कि पूर्व की सरकार ने रेल ओवर ब्रिज को लेकर न कोई ड्राफ्ट तैयार हुआ और न ही कोई ड्राइंग बनी।तब उन्होंने अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था।बताया कि 24 सितंबर 2025 को जिला प्रशासन ने इसके लिए भूमि अधिग्रहण कर रेलवे को कागजात सौंप दिया ताकि टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो सके पर पूर्व विधायक ने रांची के एजी और केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर पटेल चौक से आरओबी नहीं बनाने के लिए पत्र लिखा।बताया कि जिला प्रशासन और रेल प्रशासन के साथ उन्होंने बैठक कर पूर्वी और पश्चिमी रेल फाटक के पास आरओबी बनाने, इंटरसिटी में ऐसी कोच जोड़ने,अपर इंडिया ट्रेन को फिर से चालू करने, वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी कोच लगाने सहित अन्य मांगे रखी और एक सप्ताह में कार्य चालू करने की बात कही,मगर रेल प्रशासन आनाकानी कर रही है।कहा कि यदि 15 जनवरी तक दोनों आरओबी का काम शुरू नहीं होता है तो 16 जनवरी2026से रेल के माध्यम से गिट्टी ढुलाई अनिश्चित काल तक के लिए बंद कर दिया जाएगा।बताया कि इसके लिए जिले के पत्थर व्यवसाई ने समर्थन दिया है।23 दिसंबर 2025को पत्थर व्यवसायियों के साथ बैठक भी की जाएगी। इसको लेकर पाकुड़ के व्यवसायियों से भी बात चल रही है,जनवरी 2025में उनके साथ भी बैठक की जाएगी।इसके अलावे राजमहल मानिकचक गंगा पुल निर्माण को लेकर राजमहल क्षेत्र के विधायक और सांसद ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता भी किया था पर पूर्व विधायक वह उसके समर्थक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जबतक उन्हें दोबारा जीत नहीं मिलती है तबतक यह पुल नहीं बनेगा।पूर्व विधायक जिले की जनता को धमकी न दें।कहा कि यदि 2026 तक केंद्र सरकार राजमहल मानिकचक गंगा पुल निर्माण की स्वीकृति नहीं देगी तो 2027 से साहिबगंज के गंगा का पानी गोड्डा जाना और ललमटिया व पाकुड़ से कोयला जाना बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स और विभिन्न राजनीतिक दलों से समर्थन मांगते हुए कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जिले के विकास में सहयोग करें।कहा कि मुझे पता है कि जब मैं इसके लिए लगूंगा तो केंद्रीय एजेंसियां मेरे पीछे आएगी, लेकिन यदि में जेल भी चला जाता हूं तो जिले के लोग मेरे परिवार को सम्भाल लेंगे।कहा कि जिले वासी मेरा साथ दें मै नया साहिबगंज बनाकर दूंगा।कहा कि मरीन ड्राइव का डीपीआर तैयार है जनवरी में उसका भी शिलान्यास होगा।कहा जनता मेरे साथ है और मैं हर कीमत पर साहिबगंज को विकसित जिला बनाऊंगा।मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह,झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव बबलू मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button