घट रही सिलाई विषय में रुचि एक छात्रा ने की परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आज के समय में छात्र -छात्राओं की रूचि विज्ञान में बढ़ी है, वहीं संस्कृत,सिलाई -कढ़ाई, संगीत जैसे विषयों में बिल्कुल रूचि नहीं दिखाई दे रही है। वृहस्पतिवार को रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में सिलाई -एक विषय की परीक्षा थी। पूरे केंद्र पर एक ही छात्रा पंजीकृत थी।उसी ने परीक्षा दी। वहीं इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत 86 छात्र -छात्राओं में से 4 ने परीक्षा छोड़ दी।इस दौरान स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट विपिन कुमार सक्सेना, केंद्र व्यवस्थापक आशीष कुमार सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सुधीरवीर विक्रम, डॉ हरमीत सिंह, कुसुम गंगवार, दीपाली सक्सेना, रघुवीर सरन, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ राजेश कुमार गंगवार ब्रजेश शर्मा, रामसिंह,एस आई वैभव गुप्ता सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहा।



