कानपुर
विद्यालयों के प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के 102 बच्चों ने इस आयोजन में प्रतिभाग किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : भारती एयरटेल फाउंडेशन के मैथ एवं स्पैल विजार्ड प्रतियोगिता में मलिहाबाद ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के 102 बच्चों ने इस आयोजन में प्रतिभाग किया। जहां प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालय में से एक-एक विद्यार्थी अपने विद्यालय स्तर पर चुने जाने के उपरांत यहाँ ब्लॉक स्तर पर आये थे। कक्षा 5 के छात्रों को गणित का एवं कक्षा 8 के छात्रों को अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हल करना था। 01 घंटे की समयावधि में यह लिखित प्रतियोगिता थी, इसमें चयनित होने के उपरांत श्रेष्ठ 05-05 विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग करना था । यह सभी के लिए कौतूहल का विषय था की ऑनलाइन क्विज व बजर के माध्यम से अपने उत्तर को लॉक करना काफी रुचिकर लगा । सभी विजेता छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रमाण पत्र के साथ साथ पुरुस्कार का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मलिहाबाद खंड शिक्षा अधिकारी श्री पदम् शेखर मौर्य ने विजयी बच्चों एवं प्रतिभागी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मलिहाबाद बी. आर.सी के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा पद्म शेखर मौर्य ने भारती फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु और भी कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं को आयोजित करने को कहा विशेषकर डिजिटल शिक्षा एवं इसके सदुपयोग के लिए फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वतंत्र कुमार, सत्य प्रकाश पांडे, फहीम बेग, अवधेश कुमार एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक ब्रजेश भारद्वाज एवं सुशांत अवस्थी,पंकज शर्मा,जुनेद, सार्थक एवं सुरेंद्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



