पाकुड़

झारखंड विधानसभा में सहियाओं के मानदेय पर बहस, सरकार ने एकमुश्त राशि देने हेतु की घोषणा

Jharkhand Assembly debates honorarium for Saheya workers, government announces lump sum payment

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सहियाओं के मानदेय को लेकर जोरदार बहस हुई। विधायक स्टीफन मरांडी ने सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि मैयां सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपए मिलते हैं, जबकि स्वास्थ्य सहियाओं को केवल 2,000 रुपए दिया जाता है। उनका कहना था कि यह असंतुलित है और सहियाओं का मानदेय मईयां सम्मान योजना से अधिक होना चाहिए। इस मुद्दे को सबसे पहले विधायक निर्मल महतो ने उठाया। उन्होंने कहा कि सहिया अक्सर विधानसभा के बाहर धरने पर बैठती हैं और कोरोना काल में इनकी मेहनत अत्यंत सराहनीय रही। महतो ने सुझाव दिया कि सहियाओं का मानदेय बढ़ाकर 10,000 रुपए किया जाना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में कुल 39,964 सहिया हैं और सरकार उनके प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मंत्री ने बताया कि कोरोना काल में सहियाओं ने असाधारण कार्य किया और इस दौरान एक सहिया, रेनी देवी, की मृत्यु भी हो गई थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक सहिया की मासिक आय लगभग 12,000 रुपए है। सहियाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाते हुए मंत्री ने घोषणा की कि आठ मार्च को 42,000 सहियाओं को एकमुश्त 24,000 रुपए की राशि दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उनके योगदान की उचित सराहना होगी। यह निर्णय सहियाओं की मेहनत और सामाजिक स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान को मान्यता देने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button