रामपुर शाहबाद
नन्हे मुन्ने बहन भाइयों ने रखा रमजान के मुबारक माह का रोजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम चकरपुर भूड के प्रधान रियासत खान के दो लाडले होनहार बेटा व बेटी ने रमजान उल मुबारक के महीने में पहला रोजा रखा l जिसमें एक नईमा खातून जिसकी उम्र 6 वर्ष व बेटा रियाजुद्दीन उम्र 8 वर्ष में पहले रोजा रखा और शाम को इफ्तार किया जिससे दोनों होनहार बच्चों के घर में एक खुशी का माहौल था चकरपुर भूड के मौजूदा प्रधान रियासत खान ने अपनी दोनों नन्हे मुन्ने बच्चों के रोजा रखने की खुशी में मोहल्ले के लोगों को इफ्तार का इंतजाम भी कराया l

