गोड्डा

नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियों के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। उपायुक्त के निदेशानुसार डीआरडीए सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियों के तहत Dispatch/Receiving Staff के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य डिस्पैच एवं रिसीविंग काउंटर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराना था, ताकि मतदान सामग्री के वितरण एवं प्राप्ति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मी प्रशिक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान सामग्री के सही मिलान, आवश्यक प्रपत्रों की सावधानीपूर्वक जांच, सीलिंग प्रक्रिया एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा डिस्पैच एवं रिसीविंग की संपूर्ण प्रक्रिया का चरणबद्ध प्रस्तुतीकरण किया गया।  मतदान सामग्रियों की चेकलिस्ट, संबंधित प्रपत्रों की पूर्ति, सामग्री की पैकेजिंग एवं सुरक्षित जमा करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही संभावित त्रुटियों एवं उनसे बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण के उपरांत उपस्थित कर्मियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग के कर्मी एवं प्रतिनियुक्त डिस्पैच/रिसीविंग स्टाफ आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button