हापुड़
कांवरियों की सुरक्षा,व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे मेरठ कमिश्नर और डीआईजी।
हापुड डीएम और एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। हापुड की तीर्थ नगरी बृजघाट निरीक्षण के लिए पहुंचे मेरठ मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी । गंगानगरी ब्रजघाट पर पहुंच रहे शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर परखी व्यवस्थाएं। मेरठ के कमिश्नर और डीआईजी ने नाव में बैठकर गंगा घाटों व वेरीकेटिंग का निरीक्षण भी किया ।
कावड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान का पालन करने को लेकर दिशा निर्देश भी दिए ।
शिव भक्तों की सुरक्षा मे तैनात गंगा घाट पर गोताखोर और नाविकों को अलर्ट किया गया ।
महाशिवरात्रि पर शिवालय पहुंचने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर किए जाएं कड़े इंतेजामात। निरीक्षण के दौरान हापुड डीएम अभिषेक पांडे ,एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी ब्रजघाट पर मौजूद थे ।


