जालौन

रास्ते की भूमि पर अवैध अतिक्रमण से परेशान ग्रामीण ने

डीएम से कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई(जालौन) : तहसील कालपी क्षेत्र के ग्राम मल्थुआ में रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि मौजा मल्थुआ की आराजी संख्या 487, जो राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक रास्ते के रूप में दर्ज है, उस पर कुछ गांव के दबंग लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है।शिकायतकर्ता दिग्विजय पुत्र स्वर्गीय जय सिंह के अनुसार, इस अतिक्रमण के चलते गांव के लोगों को वहां पर आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि अपने घरों तक कृषि उपकरण, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि ले जाने में भी बड़ी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। मामले की शिकायत पूर्व में उपजिलाधिकारी कालपी से भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button