
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । चार मार्च के खाटूश्याम में लगने वाले फाल्गुन एकादशी के मेले के दृष्टिगत भारी संख्या में भक्तजन रवाना होने लगे हैं। दूर दराज से खाटू की ओर निशान लेकर जाने का सिलसिला चंद दिनों तक जारी रहेगा। यूं तो खाटू मेले के दृष्टिगत ध्वज लेकर पदयात्रा पर एक के बाद एक समूह रवाना होने लगा है तथा उनके लिए जगह जगह शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। खैरथल से करीब चार दिनों में सैकड़ो श्रद्धालु खाटू धाम पहुंचते हैं।
वहीं खैरथल में इन पदयात्रियों की सेवा व आवभगत करने के लिए अनेको स्थानों पर शिविर लगाकर सेवा की जाती है शुक्रवार को तिजारा से आए चांदी का रथ का देर शाम श्याम भक्तो ने परशुराम भवन खैरथल में भव्य स्वागत किया व रात्रि विश्राम कराकर चाय, नाश्ते व भोजन की व्यवस्था की इस मौके पर श्याम भक्त मुरारी वाल,आकाश त्रिवेदी , प्रेम कौशिक, अंकित लाटा, सुरेंद्र चौधरी, ममता शर्मा,सोनिया शर्मा, युग शर्मा, सन्नी शर्मा, दैवेश शर्मा ने पैदल यात्रियों पर पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। श्याम आरती मे सैकड़ों पुरुष, महिलायें,बच्चे शामिल हुए।


