बरेली

अरविंद चौधरी बने अध्यक्ष अजय कुमार बने मंत्री

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                   
बरेली : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बरेली की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को बिथरी चैनपुर की  ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। बैठक में जिला मंत्री गिरजेश कुमार,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार,महिला उपाध्यक्ष ऋतु मिश्रा,महिला संगठन मंत्री मोनिका गुप्ता, उपाध्यक्ष शुमाइला खान ,संगठन मंत्री अतुल सिंह समेत जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिला मंत्री द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिक्षक हित में अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं हल कराने को कहा गया।बताया गया इस ब्लॉक में समय- समय पर लगातार भ्रष्टाचार को दूर करने के प्रयास संगठन द्वारा किए जाते रहे है। ब्लॉक कार्यकारणी में ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द चौधरी,ब्लॉक मंत्री अजयकुमार,कोषाध्यक्ष प्रदीप पुष्कर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार ,उपाध्यक्ष (महिला)अन्नपूर्णा कुशवाहा,संयुक्तमंत्री राहुल सिंह,संगठनमंत्री(महिला)मोनिका सागर,उपाध्यक्ष अंशु अग्रवाल,नीतू गुप्ता,लेखाकार अपर्णा सिंह,महिला प्रचार मंत्री आरती गंगवार ,संगठन मंत्री
अंकित गुप्ता,विश्वजीत सिंह,भीम सिंह,मीडिया प्रभारी अनुभव आदि लोग रहे। जिला मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा द्वारा बताया गया जल्द ही शेरगढ़ और नवाबगंज में कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button