
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। शहर के बाबूपाड़ा स्थित कार्यालय में वाम मोर्चा की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। वाम मोर्चा के नेता अरुण सहाय ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव में वाम मोर्चा की ओर से बुद्धिजीवी शिक्षक विशाल मंडल को प्रत्याशी बनाया है। नगर क्षेत्र की जनता से अपील है कि इन्हें अपना समर्थन दें। श्री सहाय ने कहा कि हम वाम पंथियों ने वैसे प्रत्याशी को चुना है जो नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर हम लोग ऐसे इंसान को बैठायें जो उपायुक्त के प्रबंधन समिति के बैठक में गोड्डा की जमीन का सौदा किसी भी पूंजीपति के हाथ में ना करें। क्योंकि पिछले दिनों गोड्डा में यह हो चुका है। यहां का समाहरणालय 5 किलोमीटर दूर ले जाया गया है। और पुराने समाहरणालय में अदानी का बहुत बड़ा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन अस्पताल के नाम पर खड़ा होने वाला है। उसी उद्देश्य से कचहरी को यहां से हटाने की बात हो रही है। रामगढ़ रोड में भूमि पूजन भी हो चुका है। यदि गोड्डा का कचहरी उजड़ जाएगा तो पूरा गोड्डा बाजार उजड़ जाएगा। एक तो सरकार जीविका नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि दुमका अनुमंडल से कमिश्नर बना, बगल में पाकुड़ व साहेबगंज जिला बना, पास में भागलपुर है। आप जाकर देखिए कहीं भी अंग्रेजों के समय में बना कचहरी नहीं उजाड़ा गया है। पुनर विस्थापन और विस्तार किया गया है। इसी विश्वास के साथ हम लोगों ने अपना उम्मीदवार दिया है। और हमें पूर्ण विश्वास है कि गोड्डा नगर के लोग जात-पात भेदभाव से ऊपर उठकर गोड्डा शहर के गौरवशाली परंपरा को रक्षा करने के लिए प्रत्याशी को मतदान करें। दौरान प्रत्याशी विशाल मंडल, शिवनारायण यादव, चतुरी मांझी, दीपनारायण यादव आदि उपस्थित है



