हजारीबाग
पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से संगठित अपराध के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरांगी में राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य हथियार आये हुए हैं। हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुज्जू स्थित कोलियरी एरिया में दहशत बनाने के लिए राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्यों द्वारा गोली फायरिंग करने की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। उक्त सूचना का सत्यापन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एन्टी क्राईम चेंकिग एवं छापामारी अभियान चलाया गया, छापामारी के क्रम में मोरांगी फोर लाईन के पास राहुल दूबे गैंग के सक्रिय सदस्य (1) सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी पे० अशफाक आलम सा०-खिरगाँव थाना सदर (बड़ा बाजार ओ०पी०), (2) टिपू खान उर्फ तौफिक आलम पे० सलीम खान सा०-बुचड़टोली थाना सदर जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया वंही पकडाये सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी के पास से एक लोडेड 7.65 MM का लोडेड देशी पिस्टल मैगजीन सहित 04 जिन्दा कारतुस एवं टिपू खान उर्फ तौफिक आलम के पास क लोडेड 7.65 MM का लोडेड देशी पिस्टल मैगजीन सहित 02 जिन्दा कारतुस बरामद किया गया तथा अन्य संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
इस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना कांड सं0-41/26 दिनांक-21.02.2026 धारा 61 (2)/111 (1) बी०एन०एस० एवं 25(1-b)/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत काण्ड दर्ज कर उपरोक्त दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
गिरफ्तारी में से सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी पे० अशफाक आलम सा०-खिरगाँव थाना-सदर (बड़ा बाजार ओ०पी०) जिला-हजारीबाग। टिपू खान उर्फ तौफिक आलम पे० सलीम खान सा०-बुचड़टोली, थाना-सदर, जिला-हजारीबाग। इस छापामारी दल में मुख्य रूप से अमित आनन्द (भा०पु० से०) अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग। पु०अ०नि० रोशन कुमार बर्णवाल थाना प्रभारी मुफ्फसिल थाना हजारीबाग। पु०अ०नि० जितेन्द्र भगत, मुफ्फसिल थाना हजारीबाग। तकनिकि शाखा, हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना सशस्त्र बल शामिल थे।



