हजारीबाग
रामगढ़ में 101 शादी जोड़ी से संबंधित आरटीआई के रिपोर्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस।
सभी कंपनियों के पास सीएसआर फंड होता है सहयोग लेना कोई पाप नहीं है - पूनम साहू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ रामगढ़ में 8 फरवरी को सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से101 दिव्यांग ,अत्यंत गरीब लोगों की बेटियों की शादी कराने में आई खर्चे को लेकर अन्य के द्वारा एनटीपीसी के पास आरटीआई लगाकर रिपोर्ट मांगी गई। जिसमें कंपनी के द्वारा 15 लाख रुपए राशि का जिक्र किया गया है। जिसे लेकर बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने बड़कागांव स्थित सांसद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ,इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। पूनम साहू ने कहा कि हजारीबाग जिले एवं रामगढ़ जिले में कई कल कारखाने उद्योग धंधे हैं। सभी के पास जरूरत के हिसाब से सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत(सीएसआर ) फंड होता है ,जिससे क्षेत्र के विकास के लिए उपयोग में आता है। अगर यह जरूरतमंद आम गरीब बेटे बेटियों की शादी हुई । यह पुण्य का कार्य है, यह कोई पाप नहीं है। आमतौर पर भी हम लोग दूसरे के बेटियों की शादी के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं एवं उनका सहयोग भी करते हैं । शादी हुई दिव्यांग एवं गरीबों के माता-पिता से पूछे कि बेटियों के शादी के बाद माथे का बोझ कितना हल्का हुआ है । यह उन गरीब माता-पिता का भी अपमान किया गया है। यह पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित दुर्भावना से ग्रसित है, लोगों को दिग्भर्मित किया जा रहा है। सांसद मनीष जायसवाल की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इसे पार्टी हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकती। वहीं दूसरी ओर पूनम साहू ने नाम लिए बगैर विपक्ष के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पर भी हमला करते हुए कहा कि यह किसी से छिपी नहीं है कि अपने फायदे के लिए रित्वीक कंपनी एवं अन्य कंपनियों के साथ हाथ मिलाकर, प्रभावित विस्थापित लोगों को धोखा दिया है। वही पत्रकारों के सवाल के जवाब में पूनम साहू ने बड़कागांव में बायपास रोड, बड़कागांव मुख्य चौक स्थित शौचालय एवं बड़कागांव चौक चौराहे पर लाइटिंग की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया है । बड़कागांव में प्रेस भवन नहीं बनने की भी चर्चा की गई। बड़कागांव उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को धन्यवाद ज्ञापन देने के साथ संपन्न किया। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बडका गांव पश्चिम सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार पूर्वी सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, बड़कागांव उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ,बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता उर्फ शिव शंकर, बेचन साहू, श्रीकांत निराला ,भागीरथ ठाकुर, किशन राणा, खेदू साव, प्रकाश गुप्ता ,नकुल साव के अलावा अन्य उपस्थित थे।



