मुरादनगर

ओम सन पब्लिक स्कूल, मुरादनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

छात्रों एवं शिक्षकों ने लिया योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादनगर । ओम सन पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकगण ने योगाचार्य गजेन्द्र त्यागी एवं योग शिक्षक रमन शर्मा के मार्गदर्शन में विविध योगाभ्यास कर शारीरिक व मानसिक लाभ प्राप्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य गजेन्द्र त्यागी द्वारा सूर्य नमस्कार से किया गया। उन्होंने सूर्य नमस्कार के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भद्रासन, सुखासन, मकरासन, भुजंगासन एवं पवनमुक्तासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा स्कूल का हरा-भरा मैदान, ठंडी सुबह की हवा और मधुर संगीतमय वातावरण, जिसने पूरे आयोजन को एक आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।

इस अवसर पर स्कूल के अकादमिक निदेशक श्री अनुराग गुप्ता ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा, “योग न केवल एक व्यायाम है, बल्कि यह जीवन शैली का अभिन्न अंग है जो मनुष्य को तन-मन से स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। नियमित योगाभ्यास मानसिक तनाव को दूर कर एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।”

कार्यक्रम में रीतू दास, ओमप्रकाश, प्रीति सिंघल, छाया, सपना, वंदना एवं स्वाति सहित अनेक शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button