बरेली

होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी, छह दुकानों से भरे नमूने

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। होली नजदीक आते ही मिलावटखोरों की नींद उड़ाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दुकानों से खाद्य पदार्थों के छह नमूने भरे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी के दौरान पीलीभीत रोड के सतीपुर चौराहा स्थित फौजी पनीर भण्डार से घी का नमूना लिया। वहीं, नई बस्ती में गोपाल घी स्टोर से रिफाइन्ड राइस ब्रान ऑयल की सैंपलिंग की गई। इसके अलावा शीशगढ़ के वीके ट्रेडर्स से नमकीन और नूरी ट्रेडर्स से वनस्पति और सौंफ का नमूना भरा गया।
बहेड़ी की मुरादाबादी रजा दूध डेयरी से खोया का एक नमूना भरा। टीम की मौजूदगी से अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई दुकानदार कार्रवाई को लेकर सतर्क नजर आए और ग्राहकों में भी चर्चा का विषय बना रहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि त्योहार के नाम पर मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button