हजारीबाग

जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का किया गया आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 के कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जी.एम.संध्याकालीन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ जॉनी रुफीना तिर्की,वंही विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार महाविद्यालय सचिव शम्भू कुमार  माई भारत हजारीबाग युवा अधिकारी रूद्र शेखर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अथितियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ किया। इस प्रतियोगिता में पाँच सदस्यीय  निर्णायक मंडली में राष्ट्रपति पुरुस्कार से स्मानित डॉ.सरिता सिंह, संत कोलम्बस महाविद्यालय के हिंदी सहायक प्राध्यापक डॉ.कृष्णा कुमारी हजारीबाग के वरिष्ठ पत्रकार गणेश चंद्र राही जी.एम.महाविद्यालय के शिक्षक कुंदन शशि शर्मा,और संत कोलम्बस महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक राम शामिल थे। इस प्रतियोगिता में हजारीबाग के एक से बढ़कर एक युवा भाग लिये ।जिसमें प्रथम स्थान आर्यन बादल द्वितीय  स्थान स्नेहा सिंह और तृतीय साक्षी शर्मा ने हाशिल करने में सफल हुये। यह कार्यक्रम  राष्ट्रीय सेवा योजना  जिला नोडल अधिकारी हजारीबाग जी.एम.महाविद्यालय कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उमेश ठाकुर के निर्देशन में संम्पन्न हुआ वंही मंच संचालन NSS स्वयं सेवक महेश कुमार महतो एवं मेघा राज ने किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में Nss स्वयं सेवकों में राहुल कुमार सिंह, सत्यम राज, नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी ,कोमल कुमारी, सचिन कुमार महतो,राज कुमार , दीपक कुमार,रीना कच्छप, हृतिक मिश्रा, आदि तथा महाविद्यालय के शिक्षक विनय कुमार मेहता, पूनम कुमारी ,रानी कुमारी, मनोज राणा,रंजन कुमार, उर्मिला राणा, आदि ने बढ़चढ़कर सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button