ललितपुर

दुर्गादास राठौर मूर्ति स्थापना समिति गठित

राठौर समाज की अहम बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राठौर समाज की मुख्य संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को शहर के एक निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वप्रथम वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की मूर्ति स्थापना के लिए संयोजक समिति के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य संचालन समिति ने नौ सदस्यों के नामों पर मुहर लगाते हुए मूर्ति स्थापना संयोजक समिति का गठन किया। गठित समिति पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष कन्छेदी लाल राठौर, महामंत्री मनोज राठौर, कोषाध्यक्ष अरविन्द राठौर, जिला प्रभारी अशोक राठौर, विनोद राठौर (मुनीम), रविशंकर राठौर, दानवीर/ठेकेदार सुरेन्द्र राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिब्बू राठौर (पत्रकार), पार्षद जितेन्द्र राठौर शामिल हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह समिति मूर्ति स्थापना से लेकर उसके रख-रखाव एवं आवश्यक सुझावों के क्रियान्वयन के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त आगामी अक्षय तृतीया पर विशाल नि:शुल्क राठौर आदर्श सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई। तय किया गया कि समाज की गरीब कन्याओं के विवाह हेतु जनपद के बाहर तथा अन्य जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि कम से कम 51 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया जा सके। आगामी 15 दिनों के भीतर आदर्श सामूहिक विवाह समिति के पदाधिकारियों का गठन बोली प्रक्रिया से किया जाएगा। समिति ने यह भी अपील की कि यदि कोई समाज बंधु अपने प्रियजन की स्मृति में उक्त कार्यक्रम कराना चाहता है तो वह शीघ्र मुख्य संचालन समिति से संपर्क करे। इसी क्रम में सामाजिक होली मिलन समारोह 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। संचालन विनोद राठौर ने किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष कन्छेदी लाल राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button