जयपुर

नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर डॉ निधि पटेल को डिजिटल बाल मेला की कशिश जैन ने की पेंटिंग भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला की कशिश जैन ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज की आयुक्त डॉ. निधि पटेल को बाल चित्रकार गीत नामदेव द्वारा बनाई गई पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिंग भेंट की, जिसमें स्वच्छ जल, हरित पृथ्वी और पुनर्चक्रण का संदेश समाहित था। डॉ. पटेल ने ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के तहत बच्चों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे गंभीर विषयों पर बच्चों की भागीदारी भविष्य के लिए प्रेरणास्पद है। उन्होंने  बाल निगम सभा की तैयारिया के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इसे व्यापक स्तर पर बढ़ाने की ज़रूरत है । डिजिटल बाल मेला की जाह्नवी शर्मा ने बताया कि नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर डॉ निधि पटेल को बाल पार्षद सभा की तैयारियों के बारे में भी विस्तार से बताया। ग़ौरतलब है की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डिजिटल बाल मेला की टीम से मिलकर निगम सभा बाल सत्र का पोस्टर जारी कर इसकी सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button