हापुड़

हापुड़ में जिला जेल निर्माण में करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा

निर्माणाधीन जिला कारागार सप्लाई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने निर्माणाधीन जिला कारागार में सामग्री की सप्लाई के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक कंपनी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला उस समय सामने आया जब निर्माणाधीन जिला कारागार के लिए सामग्री की आपूर्ति के दौरान बैगमाईन कंपनी के साथ आर्थिक अनियमितताओं और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की शिकायत मिली। जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उसी के आधार पर कंपनी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। थाना हाफिजपुर पुलिस ने लगातार सूचना संकलन और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेंद्र सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी बाबूगढ़ जनपद हापुड़, रामकुमार सिंह पुत्र लखपत सिंह निवासी ग्राम सोही थाना पहासू जनपद बुलंदशहर और अमर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी ग्राम घूंगराला की मंडिया थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं तथा कितनी धनराशि का लेनदेन हुआ है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button