लखीमपुर

नीमगांव थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

होली व रमज़ान शांतिपूर्ण मनाने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखीमपुर-खीरी। नीमगांव थाना परिसर में आगामी होली व रमज़ान पर्व के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी(सीओ) मितौली यादवेंद्र सिंह ने की। बैठक में ग्राम प्रधान, धर्मगुरु तथा क्षेत्र के अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करना रहा। अधिकारियों ने अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने और आपसी सहयोग से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी से मिल-जुलकर होली का पर्व मनाने का आह्वान किया गया। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम ने सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि शांत व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button