साहेबगंज

उपायुक्त साहिबगंज हेमंत सती की पुस्तक दान से समृद्ध हुआ पुस्तकालय

Sahibganj Deputy Commissioner Hemant Sati's book donation enriches library

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मॉडल कॉलेज राजमहल के पुस्तकालय में अध्ययन का वातावरण इन दिनों और अधिक समृद्ध एवं प्रेरणादायक हो गया है। उपायुक्त साहिबगंज हेमंत सती द्वारा महाविद्यालय को प्रदान की गई बहुमूल्य पुस्तकों का लाभ छात्र-छात्राएँ,शिक्षक और अन्य प्रतियोगिता में शामिल होने वाले ग्रामीण छात्र निरंतर प्राप्त कर रहे हैं।इन पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ अपने पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों का गहन अध्ययन कर रहे हैं,जिससे उनके बौद्धिक एवं शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।प्रदान की गई पुस्तकों में विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक सामग्री,सामान्य अध्ययन, समसामयिक घटनाएँ,व्यक्तित्व विकास,कैरियर मार्गदर्शन तथा जीवनोपयोगी विचारों से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं।छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इन पुस्तकों से उन्हें नई दिशा,नई प्रेरणा और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की शक्ति मिल रही है।वही महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस सराहनीय पहल के लिए उपयुक्त साहिबगंज हेमंत सती के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का शैक्षणिक सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button