खैरथल
जिला भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों की मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
लगाया बजट मे अनदेखी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : बजट वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा सुझाए गए मांगों को अनदेखा करने के कारण श्रमिकों की मांगों के समर्थन में बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम अति. जिला कलक्टर शिवपाल जाट को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया की भारतीय मजदूर संघ राजस्थान से बजट वर्ष 2026-27 के लिए सुझाव मांगे गए थे, परंतु बजट घोषणाओं के दौरान राजस्थान के श्रमिकों की मांगों को अनदेखा किया गया इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के श्रमिकों से सभी मुद्दों पर गहराई से चर्चा कर सर्वानुमति से सभी जिला मुख्यालयों पर आज 25 फ़रवरी इस आशय से ज्ञापन भिजवाया जा रहा है कि आप कार्मिकों । श्रमिकों के कल्याणार्थ विषयों पर ध्यान आकर्षित कर प्राथमिकता से निर्णय लेकर समाधान करने का श्रम कराएं जाने की मांग की है है।
ज्ञापन में बताया की राजस्थान विधान सभा चुनाव वर्ष 2023 के भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में की गई घोषणानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय रुपये 13000/-, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रु0 7500/-, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय रुपये 6500/- एवं आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय रुपये 6000/- प्रतिमाह किया जावे। इस वृद्धि को टुकड़ों में बढाकर एक साथ इसी बजट में बढ़ाया जावे
केन्द्र एवं राज्य सरकार की मानदेय राशि का भुगतान एक साथ प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के मध्य किया जावे । पूर्व में राज्य सरकार ने सेवानिवृत होने पर विभाग की स्कीम वर्कर्स को रुपये 3.00 लाख ग्रेच्युटी प्रदान किये जाने की बजट में घोषणा की थी। वर्कर्स के हित में इसे लागू किया जावे एवं बजट में प्रावधान लिया जावे ।


