गोड्डा

नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर गोड्डा कॉलेज गोड्डा में काउंटिंग कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में गोड्डा कॉलेज, गोड्डा में काउंटिंग कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को मतपत्रों की गणना, अमान्य मतों की पहचान, राउंडवार गणना प्रक्रिया, परिणाम संकलन एवं प्रपत्रों के सही संधारण से संबंधित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अक्षरशः अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कर्मी प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का गंभीरता से अध्ययन करें तथा मतगणना दिवस पर पूर्ण सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन की अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है, अतः इसमें किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा यह पुनः स्पष्ट किया गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधि-सम्मत तरीके से संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया, ताकि मतगणना दिवस पर प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, गोड्डा जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोड्डा, जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button