गोड्डा

प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, गोवंश बछड़े के सिर मिलने के मामले में किया खुलासा

 पुलिस प्रशासन ने किया दूध का दूध और पानी का पानी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मरे हुए बछड़े को दफनाने के लिए दिया था, सौहार्द कायम
गोड्डा। कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अग्निशमन कार्यालय के पास एक गोवंश का बछड़ा का सिर मिला था। जिसके आलोक में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 19/26 दिनांक 02/02/2026 के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से अनुसंधान की जा रही थी। इसी क्रम में 10/02/ 2026 को तिलकनगर निवासी नित्यानंद यादव जो सेवानिवृत शिक्षक हैं, नगर थाना पहुंचे। उनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि 29/012026 को उनके घर एक चितकबरा रंग का बाछी का जन्म हुआ था, उसे खोरया बीमारी हो गई थी। जिसकी मृत्यु 06/02/2026 को 7:30 बजे सुबह में हो गई। नित्यानंद यादव द्वारा मार्केट से मजदूर लाकर मृत बाछी को कहीं दूर दफनाने के लिए बोले थे। लेकिन मजदूरों द्वारा लगता है कहीं उसको फेंक दिया गया होगा। जिसको कुत्तों द्वारा खाने के बाद सिर को अग्नि सामान कार्यालय के पास छोड़ा गया होगा। क्योंकि उसके आसपास बहुत सारे कुत्ते घूमते फिरते रहते हैं तथा नहर के आसपास बहुत सारे लोग झाड़ियों में मरे हुए जानवरों को फेंकते हैं। मृतक बाछी के सिर को देखकर श्री यादव द्वारा पहचान किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि मृत बाछी के सिर का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जानवरों एवं पक्षी द्वारा भक्षण करने का उल्लेख किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर पिछले दिनों आपसी सौहार्द बिगड़ने जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद प्रशिक्षु पुलिस उपाध्यक्ष द्वारा पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को समझ कर मामले में जल्द खुलासा करने की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस की ओर से इस मामले में कड़ा अनुसंधान करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया गया है। गोड्डा जिला का आपसी सौहार्द कायम है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, पुलिस अवर निरीक्षक अनूप शाह एवं भोलानाथ दास उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button