मथुरा

वृंदावन में नौवीं मंजिल से गिरी युवती की माैत

जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन के श्री कृष्णम शरणम् सोसायटी में बुधवार दोपहर एक युवती की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। युवती के नीचे गिरते ही लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच की है। सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 में रहने वाली रितिका गोयल (उम्र लगभग 20 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से नीचे गिर गईं। हादसे के तुरंत बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोग उन्हें लेकर रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर पीतमपाल सिंह और कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों से भी जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि वह बालकानी में बैठी हुई थी, अचानक वह नीचे गिर गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि जिस खिड़की से वह गिरी, वहां शीशा नहीं लगा था। परिजनों ने जानकारी दी है कि खिड़की पर बैठे होने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button