मथुरा

शंकराचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पाॅक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों को प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले कुंभ में स्नान करने से रोका और अब यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने वाले की जांच की मांग की। इस दौरान वैद्य मनोज गौड़, आदित्य तिवारी, ललिता देवी, गीता दिवाकर, रूपा लवानिया, अश्वनी शुक्ला, हरवीर सिंह पुंडीर, विपुल पाठक, दीपक पाठक, अप्रतिम सक्सेना, विक्रम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button