भरत पुर
बैग जर्सी वितरण की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर – गॉव बल्लभगढ में संचालित नंदघर के छोटे बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अर्पण सेवा संस्था, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और वेदांता समूह की पहल पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल बैग, जर्सी और पानी की बोतलें वितरित की गई। कलस्टर सुपरवाईजर पिंटू सैनी ने बताया कि नन्दघर पर बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के उद्देश्य से पोषण सामग्री भी बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-खेल में पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां संचालित की गई ताकि बच्चे मनोरंजन के साथ प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर सकें। संस्था का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।


